Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक

खरसावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में सब स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में बैठक हुई इसमें खरसावां के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडी तीलन समय निर्धारण को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही झंडी तीलन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, छ ऊ नित्य कला केंद्र में 8,25 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र खरसावां में 8,40 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

वन क्षेत्र पदाधिकारी के कार्यालय में 8,50 बजे, खरसावां पंचायत सचिवालय में नौ बजे, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां में 9,10 बजे खरसावां थाना में9,20 बजे, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खरसावां में 9,35 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में 9,40, बजे, प्लस टू उच्च विद्यालय 9,55 बजे, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय में 10 बजे, उग्र परियोजना कार्यालय खरसावां में 10,20 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खरसावां में 10,35 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी शेला उरांव, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, डीएस ए सचिव मो, दिलदार, खरसावां के मुखिया सुनीता तापे , अर्जुन गीप, उमा कुमारी, गोवर्धन राउत जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *