Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सरायकेला के काशी साहू कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन

सरायकेला। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सरायकेला के काशी साहू कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री रामदास सोरेन के साथ सांसद जोबा मांझी एवं विधायक सविता महतो शामिल हुई ।

कल्पना सोरेन ने महिलाओं को संवाद करते हुए कहा कि कोल्हान कभी झुकना नहीं सीखा है- कोल्हान कभी समझौता करने नहीं सीखा है। कोल्हान के आदिवासी हमेशा डटकर मुकाबला करना सीखा है और मुंह तोड़ जवाब भी देना सीखा है । उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपके सामने जितना भी बड़ा शत्रु क्यों ना आए आपके सामने जितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना आए आप कभी नहीं रुकेंगे- हमेशा आगे बढ़ेंगे और डटकर मुकाबला करेंगे।

कोल्हान के आदिवासी- मूल वासियो के लिए झारखंड की हेमंत सरकार ने कई तोहफा दिया है उसी में मंईया सम्मान भी है। इस योजना से पूरे झारखंड के आदिवासी मूलवासी महिलाओं का सम्मान बढा है, परंतु केंद्र सरकार पीआइएल दर्ज कर इस योजना पर ग्रहण लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद देना चाहते हैं उन आदिवासियों का जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपना सहयोग दिया है।

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जितना सम्मान दिया है उतना सम्मान किसी पार्टी ने कभी किसी सांसद, विधायक और मंत्री को नहीं दिया होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का विकास करना चाहती है यह ठीक है परंतु बीजेपी पहले असम के आदिवासियों को अपनी पहचान दें उन्हें मान सम्मान दें,उसके बाद कोल्हान की धरती पर बसे आदिवासियों की विकास करने की बात करें।

उन्होंने नियोजन नीति के संबंध में कहा कि केंद्र सरकार ने इसे वापस कर दिया है, नियोजन नीति भी आदिवासियों के हित के लिए बनाई गई थी अगर आदिवासियों का हित करना चाहती है तो पहले नियोजन नीति पर केंद्र सरकार मोहर लगाएं। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के मंत्री बेबी देवी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *