Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान यात्रा के पांचवें दिन देर शाम खरसावां पहुंची कल्पना सोरेन, बोरडा स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान यात्रा के पांचवें दिन शुक्रवार देर शाम खरसावां के बोरडा स्कूल मैदान में आयोजित हुई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी, जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन, पश्चिम सिंहभूम जिला के सांसद जीबा माझी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल थे।

इससे पूर्व खरसावां चौक में शहीद वेदों पर श्रद्धांजलि दी गई। मईया सम्मान यात्रा को जन सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा जाती, धर्म, भाषा के नाम पर लोगों को लड़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा के नेता मईया जी योजना को बंद कराने पर तुले हैं। परंतु हेमंत जी ने स्पष्ट किया किया है कि राज्य में सभी बेटी बहनों को योजना को राशि आगे भी मिलती रहेगी। सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है आगे भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *