Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शारदा पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खूंटपानी: खूंटपानी प्रखंड के शारदा चौक में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर शाम 7 बजे सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दिपीका पांडे, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरूवा व सांसद जोबा माझी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

इस स्वागत कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए.बता दे कि कोल्हान के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा निकाली गई है. इसी कड़ी में यह यात्रा आज देर शाम खूंटपानी प्रखंड पहुंची. जहां झामुमो कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया.

वहीं रविवार को मंईया सम्मान यात्रा चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर आदि विधानसभा में आयोजित की जाएगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप,मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम, मेंजारी सामड,रजनी बानरा, रायमुनि कांडेयांग,भुनेश्वर महतो,जयसिंह पूर्ति, जयश्री बानरा,सविता बानरा,मोनिका बोयपाई,बबलू गोडसोरा,ज्योति बोदरा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *