Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल डैम के मुख्य नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, मुंह धोने के दौरान हुआ हादसा

सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुडीह स्तिथ के चांडिल डैम के मुख्य नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. युवक नहर के गहरे पानी में मुंह धोने के लिए गया हुआ था।

मृतक की पहचान मारुति नमक के रूप में की गई है ।जो हैदराबाद के रहने वाला था और ड्राईवर था ।रविवार को कोलकाता से ट्रक लेकर राहुलकेला की ओर निकला था । सुबह चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह स्तिथ नहर में ब्रश लेकर गया था कैनाल में फिसलने से डूब गाया. सूचना पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालने के लिए छानबीन शुरू किया लेकिन पानी गहरा होने के कारण शव को नही निकल पाया था।

सोमवार को केनाल के पानी कम होने से शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की करवाई में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *