Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के गोंदपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पारम्परिक रीति रिवाज से संपन्न

खरसावां प्रखंड के गोंदपुर गांव में नव निर्मित शिव मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पारम्परिक रीति रिवाज से की गई। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गोंदपुर, सिमला, चिलकू, बदिराम, पांचगछिया, चमरूडीह, कोल सिमला, हांसदा, बुरूडीह, पोटका, देवली खरसावां सहित विभिन्न गांवो से श्रद्वालु पहुंचे।

भक्तों ने पूजा अर्चना कर गांव व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी कन्हैया पांडे के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही शिव मंदिर एवं उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। भगवान शिव मंदिर का निर्माण सत्यनारायण अग्रवाल के द्वारा किया गया है।

मौके पर पुजारी श्री पांडे ने कहा कि आस्था व विश्वास जहां होता है, वहीं भगवान का वास होता है। जंहा भक्ति होती है वहीं शक्ति है, वहीं शांति व प्रगति होती है। भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी की मनोकामना पुरी हो, उनका आर्शीवाद हम पर बना रहे। नवनिर्मित शिव मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें कई गावों के लोग पहुचे। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

शिव मंदिर एवं उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के पहले खरसावां के गोंदपुर स्थित राजा तलाब से पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा निकाली गई। राजा तलाब में जमशेदपुर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर संकल्पित जल कलश में भरा गया। हर हर महादेव, जय श्री राम सहित अन्य जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों पर सब भक्त खूब झूमे।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा के साथ मंडप प्रवेश किया गया। दुसरे दिन नगर भ्रमण किया गया एवं कार्यक्रम के अंतिम दिन पूरे विधि विधान के तहत शिव मंदिर और उनके प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वहीं प्रसाद वितरण के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, संजू अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, मिन्टु अग्रवाल, रास बिहारी मंडल, शलैस सिंह, शम्भू मंडल, दुर्गा साहु, तापस मडल, रंजीत मंडल, हेंमत पुष्टी, कार्तिक तांती, सुनील नायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *