Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चक्रधरपुर नप कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन

चक्रधरपुर : स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2024 के तहत आज चक्रधरपुर नगर परिषद् कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री पारस राणा-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर एवं श्री अनूप विजय-अंचल अधिकारी चक्रधरपुर, श्री राहुल यादव-प्रशासक चक्रधरपुर नगरपरिषद्, चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन,श्री के.डी.शाह पूर्व अध्यक्ष, नगर प्रबंधक, निकाय कर्मी, पूर्व वार्ड पार्षद, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सहित अन्य के द्वारा भाग लिया गया।

इसके साथ ही स्वछता ही सेवा अभियान तहत जागरूकता वाहन एव टोटो रैली का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य निकाय अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वछता में जनभागीदारी हेतु पृथक वार्ड में कार्यक्रम के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी से आमजन को अवगत करवाना है। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय व उर्दू टाउन स्कूल में पौधरोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *