सरायकेला, खरसावां एवं कुचाई में धूमधाम से शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना सम्पन्न

सरायकेला, खरसावां,कुचाई, के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सरायकेला बस स्टैंड, खरसावां चौक,कुचाई, राजखरसावा, आदि जगहों पर विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान लोगों ने पूजा अर्चना क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्ध की कामना की मंगलवार को लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और अपने-अपने वाहनों और मशीनरी सहित अन्ना सामानों का पुजन किया। वही कोई जगह पर पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा को मृति की स्थापित कर पूजा अर्चना की गई है सुबह से ही बाज़ार में विश्वकर्मा की पूजा को लेकर चहल पहल देखा, बता दें कि कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है।
