Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक। प्रथम चरण में सात सौ अबुआ आवास बनाने का लक्ष्य विकास कार्यों में गुणवत्ता समझौता नहीं, बीडीओ

खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन मेंअबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, जेम पौटेल योजना, मनरेगा योजना तथा 15 वे वित्त आयोग आदि योजनाओं पर एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी के अध्यक्षता में की गई बैठक में योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए माझी ने कहा कि हर तरह की विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित रखी जाएगी।

गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता सभी विभागों को कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से आदेशित किया जा चुका है की लाभथिपरक योजनाओं के चयन में पूरी पारदर्शिता रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खरसावां प्रखंड में प्रथम चरण में अबुआ आवास योजना के तहत सात सौ आवास बनाने का लक्ष्य है। वही प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत कुशल शिल्पकारों प्रशिक्षण देने एवं आधुनिक तकनीकी से संबंधित मामलों पर सलाह के अलावा नगद सहायता देने पर कुल 234 आवेदनों का वेरीफिकेशन किया गया है। जेम पोर्टल योजना के तहत 8 का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, पांच का बाकी है।

जबकि 15 वे वित्त आयोग योजनाओं की समीक्षा करते हुए 7% राशि खर्च करने का आदेश दिया इस बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, पंकज कुंभकार, बींपीओ रानी बाशके, बबलू महतो सहित सभी कर्मचारी एवं पंचायत सचिव जन सेवक रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।

A review meeting regarding various schemes of the area was held in the auditorium building of Kharsawan block headquarters. The target of building seven hundred Abu houses in the first phase is not to compromise quality in development works, BDO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *