अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को लेकर कांड्रा स्टेशन रोड की अमलगम स्टील ने कराई साफ सफाई
सरायकेला : कांड्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर स्थानीय लोग 20 जनवरी शनिवार को अनशन करेंगे. वहीं इस अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को देखते हुए अमलगम स्टील के द्वारा जेसीबी से कांड्रा स्टेशन रोड और कांड्रा पुराना पोस्ट ऑफिस रोड की साफ सफाई कराई गई. वही पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में होने वाले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में दूर-दूर से समाजसेवी, जनप्रतिनिधि कांड्रा के स्थानीय ग्रामीण व कांड्रा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

ग्रामीण इस अनशन को काफी सरहा रहें हैं और अनशन का काफी समर्थन भी कर रहे हैं बता दे कि इस अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को लेकर केंद्रीय मंत्री सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, साथ ही डीआरएम को, होने वाले आमरण अनशन के बारे में सूचना दी है. बता दें कि इससे पूर्व चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक अरुण जे राठौर को पत्र देकर ट्रेनों के ठहराव समेत कई मांग उठाई गई थी.लोगों ने थावे एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, क्रियायोगा एक्सप्रेस एवं टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को कांड्रा में ठहराव देने की मांग की है।

इसके अलावा प्लेटफार्म पर टी-स्टॉल, पार्किंग की सुविधा व सामुदायिक भवन, टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने, अंडरपास और शौचालय शुरू करने, आरक्षण केंद्र में टिकट बुकिंग का समय बढ़ाने और कांड्रा जक्शन से दरभंगा-जयनगर के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग भी शामिल है. वहीं राजू ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव समेत दर्जनभर अधिकारियों को अनशन की सूचना दी है.वहीं साफ़ सफाई कराने में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो ,पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो,राम महतो, राज किशोर महतो, भरत महतो,सरोज महतो, डाबू महतो का अहम योगदान रहा.
Amalgam Steel got Kandra Station Road cleaned due to indefinite fast unto death
