Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बरकन्दाज टोली अखाडा में जेष्ट जतरा त्योहार को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन

बरकन्दाज टोली अखाडा में जेष्ट जतरा त्योहार को लेकर एक विशेष बैठक हुई l बैठक की अध्यक्षता दुर्गा कुजूर ने की l बैठक में जानकारी दी गई कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहला हिंदी माह ज्येष्ठ को जेष्ट जतरा मनाने की परम्परा है l इस वर्ष भी 23 मई को जागरण व 24 मई को जेष्ट जतरा त्योहार मनाया जायेगा l

परम्परा है कि ये पूजा उरांव समाज के सातों अखाडा में दिन के 12 बजे से पूर्व लाल मुर्गा की पूजा की जाती है व सभी अखाड़ों में अपने-अपने स्तर से सजावट कर नाच-गान किया जाता है l इस अवसर पर बरकन्दाज टोली अखाडा में छोटे-छोटे बच्ची-बच्चियों, महिला-पुरुष एवं बुजुर्गो के खेल-खुद व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है l इस अवसर पर समाज के मुखिया लालू कुजूर ने बताया कि जतरा त्योहार उरांव समाज की सबसे बड़ी त्योहार है और इस त्योहार को हम जीत के प्रतीक मानते है l

यह ऐतिहासिक त्योहार हमारे वीर योद्धाओं के द्वारा युद्ध में दुश्मनों को पराजित करने की खुशी में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है l इस अवसर पर मुख्य रूप से चमरू लकड़ा, राजु तिग्गा, सीताराम मुण्डा, खुदिया कुजूर, शम्भू टोप्पो, राजेन्द्र कच्छप,कृष्णा तिग्गा, जगरनाथ लकड़ा, कृष्णा मुण्डा, फागु खलखो,जगरनाथ टोप्पो, बंधन खलखो, सुखदेव मिंज, सुनील खलखो, नवीन कच्छप, कलिया कुजूर, पुरनु तिर्की, संजय कुजूर, अविनाश कुजूर, बिरसा लकड़ा के अलावा काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *