Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोकसभा चुनाव मे इंडिया गठबंधन की स्थिति अच्छी, लोग चाह रहे हैं बदलाव : सुप्रीयो भट्टाचार्य

जमशेदपुर के गोलमुरी टीनप्लेट स्थित इंटक कार्यालय मे इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्यासी समीर मोहँती ने यूनियन के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक मे जमशेदपुर दौरे पर आये जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य,विधायक मंगल कालिंदी इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के अलावा अन्य कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने झारखण्ड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी द्वारा कार्रवाई के तहत गिरफ़्तारी के मामले मे पार्टी गंभीर है। भाजपा इससे पूर्व भी कई प्रदेश मे अपने करीबी कारपोरेट के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना चुकी है। ईडी की कार्रवाई मे ईडी को न्यायालय के समक्ष स्पष्ट जवाब देना होगा। मंत्री आलमगीर आलम के मामले मे हम न्यायालय की शरण मे जाएंगे।

भाजपा को इस तरह की कार्रवाई से झारखण्ड मे कोई लाभ नहीं मिलने वाला। केंद्रीय महासचिव ने कहा की लोकसभा चुनाव मे इंडिया गठबंधन की स्थिति अच्छी है लोग बदलाव चाह रहे है।जमशेदपुर मे जीत हमारी होगी। भाजपा प्रत्यासी विद्युत वरण महतो मे अब 12 वोल्ट भी नहीं बचा है और 440 से टक्कर लेने चले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *