खरसावां में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्व सोमय गागराई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
सराईकेला खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां प्रखंड अंतर्गत स्थित बड़ाबाम्बो साप्ताहिक बाजार परिसर में मुख्य चौक स्थित स्मारक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वं सोमय गागराई का शहादत दिवस मनाया गया शहादत दिवस पर खूंटपानी प्रखंण्ड के प्रमुख सह जीबीकेएसएस (JBKSS)श्री सिद्धार्थ होनहागा भी उपस्थित हुए और परिजनों के साथ स्वर्गीय गागराई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया, ज्ञात हो की कोल्हान की जनता एवं समाज के लिए गागराई की हत्या नुकसान देह है उनकी हत्या से समाज को सबक लेने की जरूरत है उनके अधूरे कार्य को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास करेंगे उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी, वे सच्चे और ईमानदार व्यक्ति थे, उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर आगे बढ़ना है। साथ ही प्रखंण्ड प्रमुख द्वारा उनकी पत्नी श्रीमती पगेला गागराई, बेटी पूर्व मुखिया सुनीता गागराई, भाई श्री साधु चरण गागराई, साला श्री मंगल सिंह हांसदा,आयोजक प्राण मेलगंडी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, साथ में काफी संख्या में अलग- अलग दल के राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठन एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे, मौके पर रमेश बोदरा,विनीत बोदरा,बलराम केसरी,अजय प्रधान,शिवा हेम्ब्रम मौजूद थे।
