Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर: भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रतियोगिता एवं प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

राजनगर प्रखंड के राजनगर में आज नेहरू युवा केंद्र सरायकेला की ओर से राजनगर प्रखंड स्वयंसेवक प्रहलाद महतो के द्वारा श्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी निकाली गई ।स्मार्ट कोचिंग सेंटर के संचालक लोचन मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 26 जनवरी 1924 को जन्म हुआ था।

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिक तथा बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री , बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दर्शकों तक वे विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 में पहली बार विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वह बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हरे , राजनीतिक में इतना लंबा सफर बीतने के बाद जब वह मरे तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था ना तो पटना में, अपने पैतृक गांव में भी घर उसके नाम 1 इंच जमीन कर नहीं पाए। इसके बावजूद घर , गाड़ी , जमीन कुछ भी नहीं था , राजनीतिक की इसी ईमानदारी से उसे जननायक बना दिया।

भारत सरकार ने कपूरी ठाकुर को वर्ष 2024 में उनकी मृत्यु के 35 साल बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम करके रैली निकाली गई ह। स्वामी विवेकानंद के यंग स्टार क्लब के सचिव आनंद महतो , बन बिहारी कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *