Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में अभिजीत कंपनी गेट के पास दो बाइक के सीधे टक्कर में एक युवक की मौत

खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरूडीह अभिजीत कंपनी गेट के पास दो बाइक के सीधे टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है ।मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना में एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि खरसावां थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के19 वर्षीय अरबाज अंसारी, 18 वर्षीय शाहबाज अंसारी एवं 20 वर्षीय अमन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरायकेला आए थे तथा शाम 5:00 बजे के आसपास खरसावां वापस लौट रहे थे, इसी क्रम में अभिजीत कंपनी के तीखी मोड पर एक कर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे हैं बाइक के साथ टकरा गए।

टक्कर में सामने वाले बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि बाइक चला रहे अरबाज़ को भी गंभीर चोट लगा है ।अरबाज के पीछे बैठे शाहबाज एवं अमन को भी चोट लगी है। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया जहां अरबाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत जमशेदपुर रेफर किया गया है।

जबकि अन्य दो युवकों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। इधर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।पुलिस उसे सदर अस्पताल ले आई है सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *