Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 एसएलआर राइफल बरामद

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का 2 एसएलआर राइफल बरामद किया है।

पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 18 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मई 2024 में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली बुधराम मुण्डा के दस्ता के सदस्यों
अमित मुण्डा, प्रभात मुण्डा, चमन उर्फ लम्बु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ जिउरी, बुलबुल, बीर सिंह, हेमंती एवं संजय द्वारा कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरूगाड़ा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों को छुपाकर रख गया है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 157 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया गया। सर्च अभियान के दौरान 19 अक्टूबर को कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरूगाड़ा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से 2 एसएलआर रायफल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *