Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड अंतर्गत सिमला पंचायत में ‘आपकी योजना, आपकी की सरकार, आप के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन

खरसावां प्रखंड अंतर्गत सिमला पंचायत में आपकी योजना, आपकी की सरकार, आप के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां के माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई जी ने दीप प्रज्वलित कर किया.वहीं कार्यक्रम में स्टॉल लगा कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन भी लिये गये. मौके पर कई लाभुकों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया. साथ ही लोगों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खरसावां के माननीय विधायक जी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिये ही इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है. विधायक श्री गागराई ने कहा कि राज्य में पिछले दो वर्षों से लोगों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है.जिस कारण राज्य सरकार ने आबुवा आवास योजना की घोषणा की.जिससे गरीब वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

माननीय विधायक जी ने कहा ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के जरीये सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से इस तरह के कार्यक्रम में पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से बी सूत्री अध्यक्ष खरसावां, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप जी, जिला परिषद कलिचरण बानरा, स्थानीय मुखिया पंचायत समिति अध्यक्ष, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, स्वास्थ्य शिक्षा विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सचिव महोदय हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *