कुचाई प्रखंड कार्यालय बंद रहने से भाजपायों ने किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
सीमवार की कुचाई प्रखंड कार्यालय बंद रहने के कारण भाजपायों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय को बंद देखकर विरोध करते हुए कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत स्तरीय आम जनता के समाधान हेतु चलाया जा रहा है। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि कुचाई प्रखंड के 10 पंचायत है, जिसका शेड्यूल के आधार पर कार्यक्रम तय है ।समस्या यह है कि प्रखंड कार्यालय बंद क्यों किया गया यह समझ से परे है।

मंगल सिंह मुंडा ने कहा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तो झामुमो सिर्फ वोट बैंक का राजनीतिक कर रही है सरकार के सभी पदाधिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता के रूप में नजर आ रहा है और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ झारखंड की मोर्चा का राजनीतिक अखाड़ा बन गया है आजकल महाबुरु सीएचसी अस्पताल में भी मैरिज को सहयोग नहीं मिलता है इस दौरान मुख्य रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुंभकार, मराहातु पंचायत समिति सदस्य रधु सीय, गबयल मुंडा, नरमी मुंडा गुरु चरण कुंभार, मधु कुंभकार विनोद सिंह सोय मंगल महाली, सानगी सीय, नृसिंह मुंडा, नितुराम मुंडा देवेंद्र सीय आदि उपस्थित थे।

