गुरुकुल के कक्षा-10 के विद्यार्थी आदित्य राज बने गुरुकुल का गौरव, भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर (IOQM) में हासिल किया प्रथम स्थान
गुरुकुल के कक्षा-10 के विद्यार्थी आदित्य राज ने भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर (IOQM) में झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर गुरुकुल का गौरव बढ़ाया है। गणित में भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर (IOQM) स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक परीक्षा है। यह अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन प्रक्रिया का पहला चरण है।

इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में आयोजित इस प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिता में गुरुकुल के इस मेधावी छात्र ने न सिर्फ गणितीय अवधारणाओं की गहरी समझ का प्रदर्शन किया अपितु जटिल सवालों को हल करने की रचनात्मक सोच का प्रदर्शन भी किया।

इस प्रकार, गुरुकुल के मेधावी छात्र ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की बदौलत आने वाले समय में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किएl
