खरसावां विधानसभा चुनाव और भाजपा प्रत्याशी सोनाराम के नामाकंन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक
खरसावांझारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा कमेटी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा की उम्मीदवारी घोषित होने से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी है। इधर, विधानसभा चुनाव के लिए सोनाराम बोदरा के नामांकन की तैयारी को लेकर खरसावां के दामादिरी में खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इस बैठक में विधानसभा चुनाव और सोनाराम के नामांकन की तैयारी पर चर्चा की गई और इसके लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-विचार रखे। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा नामाकंन करेगे। इस नामाकंन में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेगे। नामाकंन के बा सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में एक सभा को संबोधित करेगे।

मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि खरसावां का यह निजी चुनाव नही है। यह चुनाव मान-सम्मान का चुनाव है, भाजपा पाटी के सम्मान का चुनाव है। इस लिए कमर कस ले। उन्होने कहा कि यदि कहीं किसी को कोई नाराजगी है, तो नाराजगी छोड़िए और चुनाव की तैयारी में लग जाइए। झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। टिकट को लेकर नाराजगी स्वाभाविक है। बहुत लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं। टिकट सीमित है।

श्री बोदरा ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता अपने आप को सोनाराम बोदरा समझ कर क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम करें और लोगों से मिलकर हेमन्त सोरेन की नाकामी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करें। जबकि पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। समय बहुत कम है। इसलिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही पूरे तन-मन से और कमर कसकर चुनाव की तैयारी में लग जाने की जरूरत है। यह चुनाव में सोनाराम बोदरा के रूप में खुद लड रहा हूं।

वही पितवास प्रधान की घर वापसी हुई। जिसे भाजपा का पटटा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जीत दिलाने का संक्लप लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, जिप शम्भू मंडल, जिप सावित्री बानरा, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, विजय महतो, रमानाथ महतो, रानी हेम्ब्रम, दुलाल स्वासी, जटाशंकर पाण्डे सहित भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
