आदित्यपुर : स्वामी स्वरूपानंद परमहंसदेव का मना जन्मोत्सव
स्वरूपानंद परमहंसदेव जी का जन्मोत्सव मंगलवार की देर शाम परसुडीह स्थित दुर्गा महल में काफी धूमधाम से संपन्न हुआ. प्रातः 6 बजे से ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था. बावजूद इसके इस ठंड में भी काफी संख्या में भक्त जन उपस्थित हुए. भक्तों ने पहले बाबा के लिखे किताबो के अंशों का पाठ किया फिर समवेत उपासना शुरु हुई.

हजारों की संख्या में भक्त जन इसमें शामिल हुए.सुबह 10 बजे प्रसाद ग्रहण के बार हजारों की संख्या महिला पुरुष भक्तजन कतार में नगर भ्रमण कीर्तन के साथ लिए,वातावरण काफी भक्ति मय हो उठा. बाद में आपबृति, कविता पाठ और संगीत का कार्यक्रम हुआ. करीब 4000 भक्त जन भोग प्राप्त किए. शाम को विग्रह में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया. जमशेदपुर मंडली के सचिव संजीव चंद्र राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परसुडीह तथा जमशेदपुर मंडली के सभी कार्यक्रता को धन्यवाद दिया. उक्त जानकारी सेवक शशांक गांगुली और भरत नंदी ने दी.

The birth anniversary of Swaroopanand Paramhansdev ji was concluded with much pomp and show at Durga Mahal in Parsudih late on Tuesday evening. The program started at 6 in the morning. Despite this, a large number of devotees attended even in this cold. The devotees first read excerpts from the books written by Baba and then the collective worship began. Thousands of devotees participated in it. At the time of receiving the Prasad at 10 am in the morning, thousands of male and female devotees queued up to tour the city with kirtan, the atmosphere became quite devotional. Later there was a program of dedication, poetry recitation and music. About 4000 devotees received Jan Bhog. The program was concluded in the evening by offering floral tributes to the idol. Jamshedpur Mandali Secretary Sanjeev Chandra Rai thanked all the workers of Parsudih and Jamshedpur Mandali for making the program successful. The above information was given by servants Shashank Ganguly and Bharat Nandi.
