आदित्यपुर : मानव का तस्करी करने वाला गार्ड सूरज गिरफ्तार
मानव की तस्करी करने का आरोपी कंपनी का गार्ड सूरज यादव को बीती रात आदित्यपुर पुलिस ने गम्हरिया स्टेशन से गिरफ्तार कर किया है. वह बाहर भागने के फिराक में था. सूरज यादव के करतूतों को कल कानपुर से भागकर आई शर्मा बस्ती की काजल नामक युवती ने राज खोला था. बता दें कि आदित्यपुर की जगजीत स्टील कमनी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाला सूरज यादव नामक युवक वर्षों से मानव तस्करी कर रहा था. जिसका खुलासा कानपुर से भागकर आई शर्मा बस्ती की काजल कुमारी नामक युवती ने किया था.

बतौर काजल ने पुलिस को बताया कि सूरज यहां से गरीब लड़कियों को बहला फुसलाकर कानपुर ले जाकर शादी करवाकर बेच देता था. इस बात से आक्रोषित बस्तीवासियों ने मंगलवार की सुबह कंपनी में धावा बोलकर काफी हंगामा किया था. इस हंगामा को देखते हए आरोपी कंपनी से फरार हो गया था. बाद में गुस्साए बस्तीवासियों ने आरोपी की पत्नी और बेटी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. बता दें कि बस्ती वासियों ने सूरज उर्फ ओपी यादव पर लड़की की खरीद- बिक्री का आरोप लगाया था. जिसके बाद आदित्यपुर पुलिस भी हरकत में आ गई थी. थाना प्रभारी राजन कुमार खुद मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर थाने ले आई थी.

बताया जाता है कि सूरज यादव मूल रूप से यूपी का रहने वाला है. विगत 7 सालों से लड़कियों की खरीद- बिक्री का काम कर रहा था. बताया कि उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर कई मासूम आदिवासी लड़कियों को लखनऊ जैसे शहरों में बेच डाला है. आरआईटी मोड़ पर अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखा है और वहीं से काला कारोबार करता था. साइकिल दुकान के बगल में स्थित जगदीप स्टील कंपनी में भाड़े में रहता है और गार्ड की भी नौकरी करता था.

Company guard Suraj Yadav, accused of human trafficking, was arrested by Adityapur police last night from Gamharia station. He was trying to run out. The secret of Suraj Yadav’s misdeeds was revealed yesterday by a girl named Kajal from Sharma Basti who had fled from Kanpur. Let us tell you that a young man named Suraj Yadav, who worked as a guard in Jagjit Steel Kamini Company of Adityapur, was involved in human trafficking for years. This was revealed by a girl named Kajal Kumari of Sharma Basti who had fled from Kanpur.
Kajal told the police that Suraj used to lure poor girls from here to Kanpur and sell them after getting them married. Angered by this, the residents of the colony had created a ruckus by storming the company on Tuesday morning. Seeing this uproar, the accused had absconded from the company. Later, the angry residents caught the wife and daughter of the accused and handed them over to the police. Let us tell you that the residents of the colony had accused Suraj alias OP Yadav of buying and selling the girl. After which Adityapur police also came into action. Police station in-charge Rajan Kumar himself reached the spot and pacified the people who were creating ruckus and brought them to the police station.
It is said that Suraj Yadav is originally from UP. Was involved in buying and selling of girls for the last 7 years. Told that he, along with his daughter, has sold many innocent tribal girls in cities like Lucknow. He had opened his bicycle repairing shop at RIT turn and was doing black business from there. Jagdeep is a hired hand in the Steel Company located next to the cycle shop and also worked as a guard.
