सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया.
चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान सफलता मिली है।
![]()
पुलिस में सर्च अभियान के दौरान एक चार किलो का आईईडी बम बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मारादिरी के आस-पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से लगाये गये एक चार किलो का आईईडी बम बरामद किया गया है। बम निरोधक दस्ता ने बरामद आईडी को डिफ्यूज कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

Success was achieved during the operation conducted by the police against Naxalites in Goilkera police station area of Chaibasa.
Police have recovered a four kg IED bomb during the search operation. SP Ashutosh Shekhar said on Tuesday that a four kg IED bomb planted by Naxalites to target security forces has been recovered in the forest area around Vanagram Maradiri of Goilkera police station area. The bomb disposal squad defused the recovered ID. SP said that top leaders of banned Naxalite organization CPI Maoist, Misir Besra, Anmol, Mochu, Chaman, Kande, Ajay Mahato, Sangen Agaria and Ashwin along with their squad members are roaming in Kolhan area for destructive activity.
