Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर -कांड्रा मुख्य सड़क पर एंबुलेंस की बस से ज़ोरदार टक्कर ,चालक फंसा

आदित्यपुर -कांड्रा मुख्य सड़क शेरे पंजाब चौक के पास सुवर्णरेखा परियोजना गेट के समीप एक बस और एंबुलेंस वैन की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एंबुलेंस वैन चालक गाड़ी में ही फंस गया।

घटना शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास की है।बताया जाता है कि एंबुलेंस चालक आदित्यपुर से गम्हरिया की ओर जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे एक बस के अचानक ब्रेक मारने के चलते एंबुलेंस बस से जा टकराई ,जिससे एंबुलेंस वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एंबुलेंस वैन चालक गाड़ी में फंस गया।

बाद में स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस चालक को सकुशल बाहर निकाला. गनीमत रही की एंबुलेंस चालक इस दुर्घटना में घायल नहीं हुआ। हालांकि सड़क दुर्घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। वही एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी रोड पर गिर गया जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *