Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

जमशेदपुर (जेम्को चौक) – सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय संदीप दास की मौत हो गई। बुलेट सवार संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई। घायल संदीप को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप – अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदीप की बाइक आवारा सांड से टकराई थी, जबकि परिजनों का दावा है कि उसे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस जांच कर रही है। संदीप मनीफीट बिरसागढ़ बस्ती का रहने वाला था।

आठ साल पहले उसके पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। संदीप आईटीआई के बाद एक कंपनी में प्रशिक्षण ले रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान पर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *