Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया श्रीराम डिवाइन एकेडमी सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट 100% ,स्कूल टॉपर्स बनेंगे डॉक्टर- इंजीनियर

गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी स्कूल का सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट इस साल भी शत- प्रतिशत हुआ है. स्कूल के सभी छात्र बोर्ड की परीक्षा में पास हुए हैं।स्कूल की टॉपर सलोनी कुमारी बनी है. जिन्हें दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 84% हासिल हुए हैं।

सेकंड टॉपर आकाश कुमार है जिन्हें 83 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। थर्ड टॉपर प्राची सिंह को 81% ,फोर्थ टॉपर हंसिका महापात्र को 81% वहीं फिफ्थ टॉपर मधुमिता कुमारी को भी 81 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। दसवीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप 10 छात्र-छात्राओं ने आगे भविष्य में कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया है। टॉपर्स छात्रों में से कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनेगा तो किसी ने आईएएस ऑफिसर बनने का सपना संजोया है।

श्रीराम डिवाइन अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम यादव ने बताया कि इस बार सभी छात्र सफल हुए हैं। लेकिन अपेक्षा के अनुसार रिजल्ट नहीं हुआ है। इन्होंने उम्मीद जताया कि अगले साल छात्र इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं अन्य निजी स्कूलो से तुलना में इन्होंने कहा कि इनके स्कूल में मध्य एवं निम्न मध्यम दर्जे से आने वाले परिवार के बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें कम से कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *