Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ब्राउन शुगर के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस का बड़ा प्रहार : भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार, डेढ़ लाख कैश भी बरामद

सरायकेला : नशा का सफेद जहर ब्राउन शुगर के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने कुख्यात पेडलर डॉली परवीन के पुत्र शाहबाज खान उर्फ गुड्डू तथा आसुमान बीबी नामक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके पास से 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1 लाख 49 हजार 7 सौ 80 रुपए कैश बरामद किया है। ब्राउन शुगर का बाजार में मूल्य 22 लाख 68 हजार बताया जा रहा है। ब्राउन शुगर के विरुद्ध पुलिस ने अबतक की सबसे बड़ी कारवाई की है।

आदित्यपुर थाना में मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की है। उन्होंने बताया की ब्राउन शुगर नशे के खिलाफ पुलिस की अभियान जारी रहेगी। बीते दो माह में ब्राउन शुगर बेचनेवाले 14 आरोपी को जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया की नशे के कारोबारियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के नए कानून के तहत कारवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।

ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े आरोपियों के कॉल डिटेल्स पुलिस खंगालेगीएसपी ने बताया की जो आरोपी गिरफ्तार हो रहे है उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है। कहा की जिला पुलिस का प्रयास है की इनके खेत तक जाकर इस कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करने का। छापेमारी अभियान में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धीरांजन कुमार, रंजित कुमार सिंह, समा लकड़ा, नीतीश पांडे, राघवेंद्र, शिवशंकर दास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *