Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक सविता महतो ने 67 करोड़ के फोरलेन सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

सरायकेला जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कंदरबेड़ा चौक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत एनएच-33 कांन्द्रबेड़ा चौक से डोबो दोमुहानी तक बनने वाली फोरलेन सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास में मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया ।

मौके पर विधायक ने कहा की ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कंदरबेड़ा चौक से डोबो दोमुहानी तक आठ किलोमीटर के सड़क का मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की सौजन्य से फोरलेन सुदृढ़ीकरण योजना के तहत लगभग 67 करोड़ की लागत से फोरलेन चौड़ीकरण किया जाएगा जिसका शिलान्यास किया गया ।वही उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण व समाय पर कार्य कों पूरा करने का निर्देश भी दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *