Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर रेल मंडल के महाप्रबंध रेलवे ट्रैक की विशेष जांच के लिए पहुंचे चांडिल

दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल के आला अधिकारियों की टीम के साथ चांडिल पहुंचे. इस दोरान उन्होंने गुमटी संख्या केएस 7 के सामने ट्रैक का निरीक्षण किया. इस दौरान करीब आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर रेलवे लाइन का जायजा लिया गया. मौके पर रेल लाइन से जुड़ी कई विषयों की जानकारी लेने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई

विदित हो कि सोमवार को दोपहर टाटा-रांची रेलखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत गुमटी संख्या केएस 7 के सामने एक मालगाड़ी डीरेल हो गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि इस घटना में रेल पटरी ऊपर उठ गया था. घटना के वक्त फाटक के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी थी. हालांकि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि मुख्यालय से रेल महाप्रबंध रेलवे ट्रैक की विशेष जांच के लिए पहुंचे हैं. चांडिल के अलावा टाटानगर, गम्हरिया, सिनी, खरसावां समेत अन्य स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले रेलवे लाइन की जांच की जा रही है. इसके साथ ही चांडिल में मालगाड़ी के डीरेल होने की घटनास्थल का भी जायजा लिया गया. उन्होंने कहा कि चांडिल में मालगाड़ी के डीरेल होने की घटना की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *