Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का किया उद्घाटन

आदित्यपुरः सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नए प्रशासनिक भवन का सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया. इस मौके पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरपर्सन मदन मोहन सिंह नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा पटना के डायरेक्टर डॉक्टर कृष्ण मुरारी सहित अस्पताल एवं नेताजी ग्रुप के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की और चेयरपर्सन मदन मोहन सिंह को शिक्षा का विकास पुरुष बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर साल मेडिकल के सीट बढ़ाए जा रहे हैं।

तत्कालीन यूपीए सरकार की तुलना में अब मेडिकल के छात्रों की सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है. नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में भी मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई होगी और यहां बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी. यह देखना अच्छा लग रहा है कि कोल्हान की धरती पर भी एक खूबसूरत और अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण हुआ है जो मेडिकल के शिक्षा में एक नई क्रांति लाएगी।

बिहार की राजनीति पर

केंद्रीय मंत्री ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है क्योंकि बिहार के लोगों ने “गब्बर” राज देखा है. अब उनके परिवार की भी एंट्री हो चुकी है. ऐसे में बिहार की जनता दोबारा फिर से गलती नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *