Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमेटी द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध, जियाडा क्षेत्रीय निदेशक को सौंपा मांग पत्र

आदित्यपुर स्थित जियाडा द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में अतिक्रमण हटाने के विरोध में आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमेटी की ओर से क्षेत्रीय निदेशक को एक मांग पत्र सौंपते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में अतिक्रमण हटाने का पुरजोर विरोध किया है।

जहाँ सकला मरडी के नेतृत्व में संगठन के अध्यक्ष इन्दर हेम्ब्रम ने ज़ियाडा के फरमान को गैर कानूनी और आदिवासी- मूलवासी के खिलाफ बताया. उन्होंने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक से विस्थापितों के पुनर्वास का ब्यौरा मांगा। साथ ही पार्किंग स्थल कहां बनाया गया है इसपर जवाब मांगा है।

उन्होंने बताया कि जियाडा के अधिकार क्षेत्र में वर्षों से छोटे- मोटे दुकान आदि खोलकर आदिवासी- मूलवासी विस्थापित रोजगार चला रहे हैं जिसे जियाडा प्रशासन उजाड़ना चाहती है। ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा. आगे उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान का पुरजोर विरोध करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *