खरसावां रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव; हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

खरसावां : खरसांवा थाना अंतर्गत पोड़ाडीह गांव के पास हावड़ा-मुंबई रेलखंड के सीनी अप लाइन पोल नं 289/3 और 289/5 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
