Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धर्मांतरण के विरुद्ध जागरूकता एवं घर वापसी के लिए अभियान चलाएगी आदिवासी हो समाज महासभा

 

सरायकेला :- आदिवासी समाज में विशेषकर पिछड़े इलाकों में इन दिनों बहुत ही तेजी से आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। उक्त विषय पर कड़ा रुख दर्शाते हुए आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई ने कहा है कि आदिवासी हो समाज महासभा इस विषय को गंभीरता से ले रही है। और जल्द ही इसे लेकर प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और घर वापसी अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि खासकर पिछड़े आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में एक धर्म विशेष द्वारा सीधे-साधे गरीब आदिवासी लोगों के गरीबी और आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर तथा कहीं-कहीं पर बीमारी में दकियानूसी इलाज के नाम पर आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। जो बेहद ही दुखद और अफसोस जनक घटना है। आदिवासी हो समाज महासभा इसका कड़ा विरोध और प्रतिकार करता है। उन्होंने कहा है कि आदिवासी समाज का अपना प्राचीन एवं भव्य तथा बृहद गौरवपूर्ण संस्कृति और संस्कार तथा पूजा पाठ की परंपरा रही है। जिसे कुत्सित प्रयास के माध्यम से छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि कई मामले में धर्मांतरित होकर विभिन्न सरकारी पदों पर आदिवासी आरक्षण का लाभ लिया जा रहा है। जबकि ऐसे लोग आदिवासी की मूल पूजा परंपरा संस्कृति और संस्कार छोड़कर दूसरे धर्म को मान रहे हैं। ऐसे विषय पर जांच की मांग भी आदिवासी हो समाज महासभा द्वारा की जाएगी। ताकि आदिवासियों का आरक्षण सुरक्षित रह सके।

Seraikela :- In the tribal society, especially in the backward areas, conversion of tribals is being done very fast these days. Showing a strong stand on the subject, District President of Adivasi Ho Samaj Mahasabha, Ganesh Gagarai has said that Adivasi Ho Samaj Mahasabha is taking this issue seriously. And soon an awareness campaign and homecoming campaign will be started in the affected areas. He has said that especially in backward tribal dominated rural areas, a particular religion is simply taking advantage of the poverty and economic compulsion of the poor tribal people and at some places, tribals are being converted in the name of conservative treatment of diseases. Which is a very sad and regrettable incident. Adivasi Ho Samaj Mahasabha strongly opposes and opposes this. He has said that the tribal society has its own ancient and grand and vast proud culture and tradition of rituals and worship. Which is being tried to disintegrate through ill-conceived efforts. He has also said that in many cases the benefit of tribal reservation is being taken on various government posts by converting. While such people are following other religions leaving the original worship tradition, culture and rituals of tribals. A demand for investigation on such a subject will also be made by the Adivasi Ho Samaj Mahasabha. So that the reservation of tribals can be safe.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *