Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

घर वापसी के बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेगी और उसके बाद रोड शो करेगी।

Indian team meet PM Modi:भारतीय फैंस टीम इंडिया की देश में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब टीम की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है। देश में लौटने के बाद सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

AD

Indian team meet PM Modi:भारतीय टीम इस समय बारबाडोस में है, जहां उन्होंने 29 जून को केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। इस फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से भारतीय फैंस टीम की देश वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, फाइनल के बाद बारबाडोस में चक्रवाती तूफान के कारण लॉकडाउन लग गया था, जिससे एयरपोर्ट सहित सभी सुविधाएं बंद हो गई थीं और टीम इंडिया वहां से रवाना नहीं हो सकी। अब बड़ी खबर यह है कि टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है। देश लौटने के बाद सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Indian team meet PM Modi: भारतीय टीम करेगी पीएम मोदी से मुलाकात

देश लौटने के कुछ घंटों के भीतर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करेंगे. जहां सभी खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे नाश्ते पर मिलेंगे. विजयी टीम के सम्मान में मुंबई में एक रोड-शो करने की भी योजना है. दिल्ली से टीम इस फ्लाइट से मुंबई पहुंचेगी.

AD

Indian team meet PM Modi: भारतीय टीम करेंगी रोड-शो

एमएस धोनी की 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम की तरह, रोहित शर्मा की विजयी टीम गुरुवार शाम 4 बजे नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स से प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम तक एक खुली छत वाली बस में परेड करेगी. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और पुलिस के बीच बुधवार शाम को बैठक निर्धारित है.

Indian team meet PM Modi: गुरुवार सुबह भारत पहुंचेगी भारतीय टीम

बारबाडोस में आए चक्रवाती तूफान के बाद वहां की पीएम ने अपने बयान में 2 जुलाई को ये जानकारी दी थी कि एयरपोर्ट का परिचालन अगले 6 से 12 घंटे में शुरू कराया जा सकता है. अब बीसीसीआई और एएनआई ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है कि टीम इंडिया ने भारत के लिए उड़ान भर लिया है और वह कल यानी गुरुवार 4 जुलाई को भारत पहुंचेगी. बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह जो फाइनल मुकाबला देखने के लिए वहां पर पहुंचे थे वह भी टीम इंडिया के साथ ही वापस लौट रहे हैं.  इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी टीम के साथ मौजूद है. वहीं भारतीय मीडिया से गए लोगों को भी इस फ्लाइट से सीधे दिल्ली वापस लेकर आया जा रहा है.

Indian team meet PM Modi: कुछ खिलाड़ी जिम्बाब्वे रवाना

कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. जिसे ध्यान में रखते हुए  भारतीय टीम जिम्बाब्वे के रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 3 जुलाई यानी आज पहुंच गई है. बता दें ये एयरपोर्ट जिम्बाब्वे का इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. भारतीय टीम के पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लिखा, ‘हम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं.’ यह देखकर जिम्बाब्वे क्रिकेट की खूब तारीफ भी की जा रही है.

AD

Indian team meet PM Modi: Indian fans are eagerly waiting for the return of Team India to the country. Now big news has come out regarding the return of the team. Team India has left for India from Barbados on a special flight. After returning to the country, all the players will meet Prime Minister Modi.

Indian team meet PM Modi:The Indian team is currently in Barbados, where they achieved a spectacular victory in the final match of the T20 World Cup 2024 played at Kensington Oval, Bridgetown on 29 June. In this final, India defeated South Africa by 7 runs. Under the captaincy of Rohit Sharma, the Indian team ended the ICC trophy drought that had been going on for 11 years. After this historic victory, Indian fans are eagerly waiting for the team’s return to the country. Actually, after the final, there was a lockdown in Barbados due to the cyclonic storm, due to which all the facilities including the airport were closed and Team India could not leave from there. Now the big news is that Team India has left for India from Barbados on a special flight. After returning to the country, all the players will meet Prime Minister Modi.

Indian team meet PM Modi: Indian team will meet PM Modi

AD

Within a few hours of returning to the country, all the players of the Indian team will meet the Prime Minister of the country, Shri Narendra Modi. Where all the players will be honored by Prime Minister Narendra Modi. Prime Minister Modi will meet Indian players for breakfast at 11 am. There are also plans to hold a road-show in Mumbai in honor of the winning team. The team from Delhi will reach Mumbai by this flight.

Indian team meet PM Modi: Indian team will do road-show

Like MS Dhoni’s 2007 T20 World Cup-winning team, Rohit Sharma’s victorious team will parade in an open-top bus from the National Center for Performing Arts at Nariman Point to the iconic Wankhede Stadium at 4 pm on Thursday. A meeting between the Mumbai Cricket Association (MCA) and the police is scheduled for Wednesday evening.

Indian team meet PM Modi: Indian team will reach India on Thursday morning

AD

After the cyclonic storm in Barbados, the Prime Minister there had informed in his statement on July 2 that the operation of the airport can be started in the next 6 to 12 hours. Now BCCI and ANI have shared this information by tweeting that Team India has boarded a flight for India and will reach India tomorrow i.e. Thursday, 4th July. BCCI Secretary Jai Shah, who had come there to watch the final match, is also returning with Team India.  Apart from this, support staff members are also present with the team. People from the Indian media are also being brought back to Delhi directly on this flight.

Indian team meet PM Modi: Some players leave for Zimbabwe

Some players and support staff have reached Zimbabwe. The Indian team has to play a five-match T20 series with Zimbabwe from July 6. Keeping this in mind, the Indian team has reached Robert Gabriel Mugabe International Airport in Zimbabwe today i.e. on 3rd July. Let us tell you that this airport is the international airport of Zimbabwe. After the arrival of the Indian team, Zimbabwe Cricket shared a video on social media. In which all the Indian players are seen coming out of the airport. In the caption of this video, Zimbabwe Cricket wrote, ‘We welcome T20 World Cup champion India.’ Seeing this, Zimbabwe Cricket is also being praised a lot.

AD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *