Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुदासिंगी में अहोरात्र हरि संकिर्त्तन यज्ञ महोत्सव 22 से

खरसावां के कुदासिंगी गांव में बंसत ऋतु की पावन बेला के शुभ अवसर पर श्री श्री हरि संकिर्त्तन समिति कुदासिंगी के द्वारा अहोरात्र अखंड हरि संकीर्तन यज्ञ महोत्सव का आयोजन आगामी 22 मार्च से किया जाएगा। हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का शुभआरभं 21 मार्च से गंधाधिवास के साथ शुरू होगा। वही 22 मार्च को सुबह 7‐30 बजे कलश यात्रा निकलेगी। 10‐39 बजे पूजा-अर्चना होगा। जबकि 12‐30 बजे से अखंड हरि संकीर्तन यज्ञ आरम्भ होगा।

वही 25 मार्च को अखंड हरि संकीर्तन यज्ञ का समापन जागरण कलश प्रदान, प्रतिमा विसर्जन, प्रसाद वितरण, आय-व्यय, लेखा-जोखा एवं अन्नान्य संध्या 6 बजे होगा। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में देवशरण दास बॉकुडा, हाराधन गौस्वामी पुरूलिया, मकरदम दास झालदा, अर्नदास गोस्वामी बाघमुंडी, मॉ मनसा महिला सम्प्रदाय बॉकुडा, महिला सम्प्रदाय फुलकुसमा बॉकुडा आदि से हरि संकीर्तन मंडली के कलाकार लेगे भाग। उक्त जानकारी श्री श्री हरि संकिर्त्तन समिति कुदासिंगी के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *