Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

‘झारखंड में नहीं खिलेगा ‘कमल’…’ इंडी के शक्ति प्रदर्शन में कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार

मुंबई :मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुईं। पहली बार झारखंड के बाहर सार्वजनिक मंच पर वह पूरे तेवर और उत्साह में दिखीं।उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सरकार का बाल बांका नहीं हुआ। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल ने जाना पंसद किया, मगर समझौता नहीं किया। आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

इंडी गठबंधन झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं : कल्पना कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वे प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया। गठबंधन के मंच से वे ताकत लेकर गए थे।हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने आगे यह कहा कि उन्हे यहां रहना चाहिए था, मगर केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। तानाशाही के खिलाफ लड़ने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। झारखंड में एक नारा अब भी चल रहा है, झारखंड झुकेगा नहीं। मैं इस मंच से एलान करती हूं कि इंडिया झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *