Airtel लाया Premium 5G Priority Postpaid सर्विस, अब भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
भारतीय बाजार में खराब नेटवर्क, धीमी इंटरनेट स्पीड और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) एक शानदार समाधान लेकर आई है। कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को सामान्य 5G से अपग्रेड कर ‘प्रायोरिटी 5G एक्सपीरियंस’ देने का फैसला किया है। देश की प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भारत में अपनी नई ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ (Priority Postpaid) सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा में फास्टलेन (Fastlane) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेहद तेज, स्मूथ और बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसमें ग्राहकों को फ्री ओटीटी (OTT) बेनिफिट्स, अनलिमिटेड डेटा और प्रायोरिटी नेटवर्क एक्सेस जैसे कई फायदे दिए जा रहे हैं।
5G Slicing लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बनी Airtel
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में काफी समय से ‘5G स्लाइसिंग’ (5G Slicing) टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चाएं गर्म थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) इस रेस में बाजी मार सकती है, लेकिन भारती एयरटेल ने सबको पीछे छोड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है। एयरटेल अब भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने आम रिटेल यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर 5G स्लाइसिंग सर्विस को रोलआउट कर दिया है।
Airtel ने 5G नेटवर्क को किया अपग्रेड
इस एडवांस तकनीक को पेश करने के लिए एयरटेल ने अपने मौजूदा 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया है ताकि नेटवर्क ज्यादा स्मार्ट और कुशल तरीके से काम कर सके। कंपनी के मुताबिक, 5G स्लाइसिंग तकनीक नेटवर्क पर अलग-अलग तरह की सर्विसेज और विशिष्ट यूजर्स के लिए एक समर्पित डिजिटल लेन (Digital Lane) तैयार कर देती है। इससे इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्टेबिलिटी काफी बढ़ जाती है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि नेटवर्क पर कितना भी ट्रैफिक क्यों न हो, यूजर्स को वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान बफरिंग या रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Airtel Priority Postpaid प्लान्स और बेनेफिट्स
एयरटेल ने अपनी इस नई प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस के अंतर्गत कई बेहतरीन प्रीमियम प्लान्स बाजार में उतारे हैं, जो इस प्रकार हैं:
- ₹449 इंडिविजुअल प्लान: अकेले यूजर के लिए आने वाले इस प्लान में प्रायोरिटी 5G नेटवर्क एक्सेस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें फ्रॉड डिटेक्शन, स्पैम अलर्ट और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। अतिरिक्त फायदों की बात करें तो इसमें Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium और 100GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी शामिल है।
- ₹599 इंडिविजुअल प्लान: इस प्लान में ₹449 वाले प्लान के सभी फायदों के साथ-साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
- ₹699 फैमिली ऑफ 2 प्लान: दो सदस्यों वाले इस फैमिली प्लान में प्रायोरिटी 5G, अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और स्पैम प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, JioHotstar और Prime Video का एक्सेस भी मिलता है।
- ₹999 फैमिली ऑफ 3 प्लान: तीन सदस्यों के लिए डिजाइन किए गए इस प्लान में ऊपर बताए गए सभी फायदों के साथ Apple TV+ और Apple Music का प्रीमियम एक्सेस भी जोड़ दिया गया है।
- ₹1,119 Family of 4 प्लान: चार लोगों के परिवार के लिए बने इस पोस्टपेड प्लान में प्रायोरिटी 5G सेवा के साथ-साथ JioHotstar, Prime Video, Apple TV+, Apple Music, Airtel Xstream Play और 100GB क्लाउड स्टोरेज का भरपूर लाभ मिलता है।
- ₹1,749 फैमिली ऑफ 5 प्लान: यह एयरटेल का सबसे टॉप और प्रीमियम फैमिली प्लान है। इसमें सभी बुनियादी फायदों के साथ ग्राहकों को Netflix, Prime Video, Apple TV+, Apple Music और JioHotstar जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

किन यूजर्स को मिलेगा Airtel Priority 5G?
एयरटेल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह नई सर्विस उन सभी स्मार्टफोन्स पर आसानी से काम करेगी जो 5G SA (Standalone) नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। वर्तमान में भारतीय बाजार में उपलब्ध अधिकांश मिड-रेंज और प्रीमियम श्रेणी के स्मार्टफोन्स 5G SA कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। यूजर्स अपने स्मार्टफोन की कम्पैटिबिलिटी (अनुकूलता) की जांच Airtel Thanks एप्लीकेशन के जरिए खुद भी कर सकते हैं।
