*AISMJWA और सार्थक यूथ क्लब ने किया भजन संध्या का आयोजन* देर रात भक्ति रस में झूमते नजर आए लोग
2 min read
सरायकेला-खरसंवा: नवरात्रि की पूर्व संध्या शनिवार की शाम 7.00 बजे से सार्थक यूथ क्लब और AISMJWA द्वारा संयुक्त रूप से भजन संध्या का आयोजन आदित्यपुर के रायडीह बस्ती में किया गया.कार्यक्रम में रायडीह बस्ती समेत आस-पास के इलाके से आए लोगों ने भी भजन और भोग-प्रसाद का आनंद लिया. इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय,सरायकेला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत,समाजसेवी नीतू शर्मा,डॉ ज्योति कुमार,डॉ रेणु शर्मा,ललित झा,डॉ किरण,राम प्रकाश शर्मा,निरंजन मिश्रा और सागर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.सभी को सार्थक यूथ क्लब द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
सार्थक यूथ क्लब के अध्यक्ष और AISMJWA ऐसोसिएशन के सरायकेला-खरसंवा शहरी जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह एक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत पहली बार इसी वर्ष से की गई है.वे बोले क्लब का प्रयास है कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी किएं जाएं ताकि समाज के लोग इसका लुत्फ उठा सकें.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ पाठक,आयुष,रोहित,शिवम,शशि, अमित,समीर,अभय मिश्रा समेत अन्य लोगो का सराहनीय प्रयास रहा.भजन कलाकार अमन ओझा,दीपक ओझा और गायिका नैना ने अपनी गायकी से देर रात तक लोगो को भक्ति रस में झुमाए रखा.कार्यक्रम में लगभग 500 से भी ज्यादा लोगों को खिचड़ी-खीर और सब्जी का भोग बांटा गया.माता और साईं बाबा के भजनों के दौरान भक्तों के लिए बालाजी हनुमान मंदिर में भोग प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह,प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय,देवघर जिला ईकाई,पत्रकार विनोद सिंह,मनमोहन सिंह समेत अन्य ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.
Seraikela-Kharsanwa: On the eve of Navratri, on Saturday evening from 7.00 pm, Bhajan Sandhya was jointly organized by Sarthak Youth Club and AISMJWA at Raidih Basti, Adityapur. People from Raidih Basti and surrounding areas also participated in the program. Enjoyed bhajan and bhog-prasad. During this, National General Secretary of the Association Pritam Singh Bhatia, former Minister and MLA Saryu Rai, Seraikela Press Club President Manmohan Singh Rajput, social worker Neetu Sharma, Dr. Jyoti Kumar, Dr. Renu Sharma, Lalit Jha, Dr. Kiran, were present as special guests. Many dignitaries including Ram Prakash Sharma, Niranjan Mishra and Sagar Tiwari attended. All were honored by Sarthak Youth Club by giving them Angavastra.
President of Sarthak Youth Club and General Secretary of Seraikela-Kharsanwa Urban District of AISMJWA Association, Abhishek Mishra said that this is a social and religious program which has been started for the first time this year itself. He said that it is the effort of the club that such programs will continue in future. This should also be done so that the people of the society can enjoy it.
The efforts of Saurabh Pathak, Ayush, Rohit, Shivam, Shashi, Amit, Sameer, Abhay Mishra and others were commendable in making the program successful. Bhajan artistes Aman Ojha, Deepak Ojha and singer Naina kept people engaged with devotion till late night with their singing. Kept mesmerized in the juice. In the program, Khichdi-Kheer and vegetable offerings were distributed to more than 500 people. During the bhajans of Mata and Sai Baba, Bhog Prasad was also arranged for the devotees at Balaji Hanuman Temple. Association National General Secretary Pritam Singh Bhatia, State Executive President Siyaram Sharan Singh, State General Secretary Pravind Pandey, Deoghar District Unit, Journalist Vinod Singh, Manmohan Singh and others ensured their participation in making the Prasad distribution program successful.