Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप, सभी 15 सीटों पर जीत

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव में रविवार को मतदान और मतगणना पूरी हो गई। अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व वाली ‘द टीम’ ने सभी 15 सीटों पर शानदार जीत हासिल की। औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

अजय नाथ शाहदेव और SK बेहरा के गुट थे आमने-सामने

चुनाव में अजय नाथ शाहदेव और SK बेहरा के गुट आमने-सामने थे। शाहदेव ग्रुप ने अपने प्रभाव और क्रिकेट विकास के वादों के दम पर बाजी मारी। दूसरी ओर, बेहरा ग्रुप को IG अखिलेश झा और JSCA के पूर्व दिग्गज अमिताभ चौधरी के करीबी रंजीत सिंह का समर्थन था।

718 में से 642 सदस्यों ने डाले वोट

करीब 718 में से 642 सदस्यों ने वोट डाले। लगभग 60% वोटर्स ने शाहदेव ग्रुप को समर्थन दिया, जबकि 40% ने बेहरा ग्रुप को पसंद किया। शाहदेव की टीम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी (सचिव), शाहबाज नदीम (संयुक्त सचिव), संजय पांडे (उपाध्यक्ष), अमिताभ घोष (कोषाध्यक्ष) समेत अन्य शामिल थे।

अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता JSCA में पारदर्शिता, ग्रासरूट क्रिकेट विकास और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है। उन्होंने अमिताभ चौधरी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प जताया।जीत की खबर के बाद JSCA स्टेडियम में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शाहदेव ने जीत के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *