खरसावां : आदिवासी युवा समन्वय समिति की बैठक संपन्न

आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां की बैठक आज खरसावां के समुदायक भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के सम्बन्ध पर विचार विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव श्री राजेश उरांव ने की। बैठक के दौरान आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए विभिन्न तैयारियों और गतिविधियों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों और कार्य योजनाओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की।श्री राजेश उरांव ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए समिति पूर्ण रूप से तत्पर है और सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।बैठक में आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी हस्तशिल्प प्रदर्शनी, और जागरूकता रैली शामिल हैं।
