आजसू पार्टी द्वारा खरसावां प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

आजसू पार्टी खरसावां प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा महतो ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो तथा खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका थेप्रखंड में व्याप्त भ्रटाचार को लेकर साथ ही वर्तमान झारखंड सरकार झारखंडियों के हित में नहीं काम करने को लेकर हुई।

हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लेनी देनी सरकार बन कर रह गई है l सरकार द्वारा बाहर राज्य के लोगों को सरकारी नौकरी दी जा रही है और झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरा प्रदेश पलायन कर रहे हैं ये आलम है वर्तमान झारखंड सरकार का कार्यकाल और चार माह बाद पूरा होने वाला है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में अगर विकास का कार्य हुआ है तो प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक भ्रष्टाचार फैलाने का विकास कार्य हुआ है बिना चढ़ावा का छात्रों का प्रमाण पत्र तक नहीं बनता है। इसे केवल आजसू पार्टीही रोकने में सक्षम साबित होगी इसलिए कि आजसू पार्टी आंदोलन से उपजी पार्टी है।इस अवसर पर रामर तन महतो ,संजय जारिका, कृष्णा महतो, दर्शन सिंह हैबुरू , शंभु मंडल, बिमल महतो , लालजी जारिका,कर्ण नाग , घनश्याम बनरा, संतोष टीयू, लोध jamuda, कर्ण लेयंगी, कोपिल महतो, भोला नाथ प्रधान, पिंटू महतो, दुलाराम माहली, मानकी मालगंडी, बिनोद बांसा, गोणेश मालगण्डी, चंदन मालगाड़ी, दुबराई मालगाड़ी, सिकेंदर जमुंदा, कृष्णा मालगाड़ी मौजूद रहे।
