खरसावां के जगन्नाथ मंदिर में नेत्र उत्सव अनुष्ठान का आयोजन

खरसावां के श्री जगन्नाथ मंदिर में नेत्र उत्सव अनुष्ठान का आयोजन किया गया। 15 दिनों से अस्वस्थ महाप्रभु स्वास्थ्य होने पर अन्नसर गृह से बाहर निकले। श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक सह पुजारी ने विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर का पट खुलते ही प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का नव यौवन दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे मंदिर में विधिवत पूजा कर प्रभु को सिंहासन पर बैठाया गया साथ ही प्रभु का भव्य श्रृंगार हुआ। इसके उपरांत पंडित द्वारा केला नारियल व विभिन्न फलों व खीर , खिचड़ी, का महाप्रसाद व पक वान का भीग लगा कर भक्तों के बीच वितरण किया गया।
