Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आगामी 1 जनवरी 2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी हेतु उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारियों ने की समीक्षा

आगामी 1 जनवरी 2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत,आईटीडीए निर्देशक आशीष अग्रवाल, एडीसी जयवर्धन कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ समीर सवैया व प्रदीप उरांव आदि ने खरसावां शहीद पार्क तैयारी का समीक्षा किया।

साथ ही शहीद पार्क,पथ निरीक्षण भवन, खरसावां का अर्जुना स्टेडियम का निरीक्षण कर कोई दिशा निर्देश दिया। वहीं खरसावां पथ निरीक्षण भवन में मुख्यमंत्री के रेस्ट के लिए व्यवस्था रहेगी। शहीद दिवस कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। इसकी रूपरेखा बनाया गई। मौके पर शुक्ला ने कहा कि झारखंड के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी किया जा रहा है। हैलीपैड मैदान से लेकर समाधि स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जगह-जगह जवान तैनात रहेंगे।

सुरक्षा दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों को तैनाती को जाएगी। ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी तरह का परेशानी नहीं हो। इसके लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति और सादगी के साथ शहीद दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावे सुरक्षा बेरीकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, साफ सफाई आदि को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *