आद्रा रेल मंडल की DRUCC 116 की बैठक में चांडिल और नीमडीह स्टेशन के विभिन्न मुद्दों को दिवाकर सिंह ने प्रमुखता से उठाया
आद्रा रेल मंडल की DRUCC 116 की बैठक में आद्रा रेल मंडल के रेल उपभोक्ता परामर्श समिति के सदस्य दिवाकर सिंह ने चांडिल और नीमडीह रेलवे स्टेशन के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया | जिसमें मुख्य रूप से रेलवे रैक द्वारा हो रहे प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन करना , चांडिल रेलवे स्टेशन के रैक लोडिंग पॉइंट में जब तक जल की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक टैंकर से रैक लोडिंग पॉइंट में जल छिड़काव , पूरे रेलवे स्टेशन और टिकट काउंटर में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी करवाना , अत्याधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम , चांडिल स्टेशन में फाटक संख्या JC 51 और JC 55 में अंडर पास का निर्माण, नीमडीह और चांडिल स्टेशन में प्लेटफार्म 3 और 4 के मरम्मती कार्य और प्लेटफार्म की साफ सफाई , स्टेशन परिसर में एटीएम और एटीभीएम मशीन की व्यवस्था।

नेशनल हाईवे 32 से चांडिल स्टेशन तक जाने वाली सड़क को रबर सॉलिग सड़क का निर्माण चांडिल स्टेशन के सिकली ग्राम के समीप खंबा संख्या377/ 19 के समीप अंडरपास निर्माण एवं चांडिल स्टेशन तक अप्रोच सड़क नीमडीह स्टेशन के समीप फाटक संख्या JC 50 पर ओवर ब्रिज का निर्माण , 28182 टाटा कटिहार एक्सप्रेस का कटिहार से आने क्रम में चांडिल में ठहराव 12875/76 नीलांचल एक्सप्रेस 18103/04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 12375/76 जसीडीह तांबरम एक्सप्रेस 1800918010 संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस का चांडिल स्टेशन में ठहराव , चांडिल पटमदा, कटिंग होते हुए बांदवान तक गति शक्ति योजना के तहत नई रेलवे लाइन, चांडिल स्टेशन के फुट ओभरब्रिज के प्रथम सीढ़ी पर लिफ्ट का निर्माण, पित्तकी एवं जामडीह रेलवे ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए फाटक के पास अंडरपास का निर्माण , एवं चांडिल के बुकिंग काउंटर को रविवार को भी खुला रखने को लेकर आज के इस मीटिंग मे क्रमवार मुद्दों पर चर्चा हुई |

जिसमें फाटक संख्या JC 51 में अंडरपास , चांडिल स्टेशन की बराबर साफ सफाई एवं रैकयार्ड में टैंकर से जल छिड़काव , चांडिल स्टेशन एवं टिकट काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा , चांडिल स्टेशन में अत्यधिक अनाउंसमेंट सिस्टम चांडिल में एटीएम मशीन लगाने को लेकर बैंक से वार्ता और एटीभीएम मशीन की व्यवस्था चांडिल स्टेशन के प्रथम सीढ़ी पर लिफ्ट का निर्माण एवं नेशनल हाईवे के पित्तकी एवं जामडीह रेलवे फाटक पर अंडरपास के निर्माण , एवं चांडिल में बुकिंग काउंटर को रविवार को भी खोलने के मुद्दों को लेकर सहमति बन गई है जल्द ही इस दिशा पर कार्य होगा ।बाकी शेष मुद्दों को विचार के लिए के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता और रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इस मौके पर एडीआरएम खगेंद्र नाथ घोष, सीनियर डीसीएम एवं डीआरयूसीसी के सेक्रेटरी विकास कुमार , टुंडी के विधायक और आद्रा डिवीजन के डीआरयुसीसी सदस्य मथुरा प्रसाद महतो, एवं आद्रा डिवीजन के सभी डीआरयुसीसी सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।
