Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

डॉ मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका में रहती है, उनका लौटने का इंतजार किया जा रहा है. वह देर रात एक बजे दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जायेगा. कल सुबह उनका शरीर आठ से 10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा.

इधर केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. वहीं कांग्रेस ने भी आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर देर रात एम्स से उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *