Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला को की गई 5 लाख की राशि स्वीकृत

चाईबासा :- मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल चाईबासा में अस्पताल उपाधीक्षक डा. शिवचरण हासदा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरूवा के प्रतिनिधि अधिवक्ता राजाराम गुप्ता शामिल हुए।

बैठक में जगन्नाथपुर के बिनसाई (करंजिया) गांव निवासी महिला शशिकला बोबोंगा जो ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, तथा उनका इलाज सी.एम.सी. वेल्लोर में चल रहा है। उनके इलाज हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। बैठक में मुख्य रूप से डॉ बारियल मार्डी ,डॉ पोलीना मुंडू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *