अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय महावीर मुखी कों दी श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर : रविवार कों अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ के केंद्रीय महासचिव धीमान लाल मुखी के नेतृत्व में चक्रधरपुर वन विश्रमागार में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय महावीर मुखी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय महावीर मुखी के निधन होने पर संगठन को सुचारू रूप से संचालित व आगे की कार्यवाही के लिए एवं संघ को अधिक रूप से मजबूती करने पर बल दिया गया बैठक में स्वर्गीय महावीर मुखी के प्रतिमा स्थापित करने एवं उनके बताएं मार्ग पर चलकर उनके लक्ष्य एवं उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के केंद्र महासचिव धीमान लाल मुखी ने कहा कि महावीर मुखी के निधन होने पर हमारे अनुसूचित जाति मूलनिवासी समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है। महावीर मुखी का व्यक्तित्व और उनका विचार राष्ट्रीय स्तर के थे तभी तो वह अखिल भारतीय स्तर पर एक बड़ा संगठन का निर्माण किया आज हमारे समाज के परिवर्तन और सक्रियता आती है तो इसका श्रेय महावीर मुखी को जाता है समाज के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्ध एवं आत्मविश्वासी थे उन्होंने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया उन्हीं के कारण समाज सजग हो रहा है समाज के सृजनशील कार्यकर्ता होने के कारण अपने परिवार और व्यवस्था होने के बावजूद समाज को जागरूक करने के लिए तन मन धन और अपनी कीमती समय निकालकर अपने जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन (संघ) के सच्चे सिपाही बनकर समाज सेवा में निकल पड़ते थे।आज हमारा समाज उनके आभारी रहेगा। उनके कार्य और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी,शाखा कमेटी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

उपस्थित पदाधिकारी के सर्व सम्मति से चक्रधरपुर नगर कमेटी का गठन किया गया जिसमें :- 1.विजय कारुवा (अध्यक्ष )2.अमित मुखी ( सचिव )3.विजय मुखी ( कोषाध्यक्ष )के रूप में बनाया गया।इस मौके पर दीनू कारूवा, पूर्ण चंद्र कारूवा, संजय कुमार मुखी, ओंकारनाथ कारूवा, रविदास मुखी, विजय मुखी, सोनू बेहरा, मधुसूदन बेहरा, सुनील मुखी, राज किशोर मुखी, रविंदर कारुवा, आनंद कारूवा, विजय कारुवा, अमित कारूवा, सरस्वती कारूवा, सूरज मुखी, शिव शंकर मुखी, विद्यावती मुखी, सुदर्शन मुखी, पुनीता मुखी, विजय मुखी, अमित मुखी, मनोज मुखी एवं अन्य लोग मौजूद रहें।
