हड़बड़ाहट व बिना तैयारी के मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना द्वारा महिलाओं को परेशान करना गलत – मनोज चौधरी

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना शुरुआती दौर में ही विफल हो रही है. उक्त बातें नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी नेता ने कहा कि पिछले दिनों शनिवार और रविवार को भारी बारिश के बावजूद 3 अगस्त से पंचायत कार्यालयों एवं शहरी केन्द्रों में कैम्प आयोजन कर महिलाओं से आवेदन ली जा रही है. पर एक भी आवेदन का ऑनलाइन नही हो पा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

कम्प्यूटर ऑपरेटर सर्वर नहीं होने का हवाला दे रहे हैं. कहते हैं कि गांवों में अभी धान रोपाई का काम चल रहा है. महिलाएं रोपा छोड़ कर पंचायत भवन में आयोजित कैम्प में घंटों कतार में लग कर अपना समय बर्बाद कर मायूस होकर घर लौट रही हैं. लोगों में अंदेशा यह हो रहा है कि जमा तो कर रहे हैं पर पता नहीं काम होगा या फिर ब्लॉक में बाबुओं का चक्कर लगाना पडेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि सरकार घोषणा तो की है पर ना तो कोई अधिकारी चयनित किया गया और ना ही कोई समुचित व्यवस्था की गई है ऐसा लग रहा है कि यह योजना महिलाओं के लिए सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह जायगा. क्योंकि इसके फार्म में इस योजना को लिंक करने का मियाद दिसंबर 2024 दी गई है जो समझ से परे है सरकार को चुनाव में कैसा डर है जो बिना तैयारी के इतनी हड़बड़ी योजना लागू करना चाह रही है सरकार की व्यवस्था पर निंदा करते हुए कहा कि सर्वर को दुरुस्त करने के बाद ही कैम्प का आयोजन करवाना चाहिए था।

