ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाड़ुआ गांव में एक हाथी ने जमकर मचाया उत्पात
सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाड़ुआ गांव में एक हाथी ने भवतारण महतो का खेत में लगे लौकी खेत में जमकर उत्पात मचाया। घटना मंगलवार की अहले सुबह की बताया जा रहा है। खेत में लगे लौकी लत्तरों को तोड़ कर नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसी खेत में जमकर उत्पात मचाते हुए लौकीयों को अपना निवाला बनाया है। किसान भवतारण महतो का खेत में बने झोंपड़ी को भी तोड़ दिया गया है। सुबह ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर हाथी को लौकी खेत से निकाल कर जंगल की ओर भगा दिया। बताया जा रहा है कि हाथी बहुत ही उम्रदराज है। ठीक से चल भी नहीं पाता है। बताया हाथी बीमार भी है। उसे इलाज व निगरानी रखने का जरूरत है।

Seraikela: In Jhadua village of Ichagarh police station area, an elephant created havoc in the gourd farm belonging to Bhavtaran Mahato. The incident is being told in the early morning of Tuesday. The gourd sticks planted in the field have been broken and destroyed. It is being told that while creating havoc in the same field, they have made gourds their food. The hut built in the field of farmer Bhavtaran Mahto has also been demolished. In the morning, united by the villagers, the elephant was taken out of the gourd field and driven towards the forest. It is being told that the elephant is very old. Can’t even walk properly. Told that the elephant is also sick. He needs treatment and monitoring.
