Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सरायकेला जिला अंतर्गत आदित्यपुर श्रीडूंगरी में JLKM के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में पार्टी के मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न जन समस्याओं और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से JLKM के ईचागढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, अनीता महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और जन समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और जन समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवीन महतो के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *